जशपुरनगर | कुनकुरी मुस्लिम समाज के नायब सदर रूफी खान ने 25 फरवरी को अपने जन्मदिन पर अंगदान की घोषणा की है। उन्होंने शासकीय अस्पताल पहुंचकर अंगदान संबंधी फार्म भरे हैं। जिसके बाद उन्हें अंगदान का प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस प्रमाण पत्र में रूफी खान द्वारा किसी भी आयु में चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित करने के बाद अंग में अपने हार्ट और ऊतक में अपने कॉर्निया को निकालने की अनुमति दी है। रूफी खान का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव है। वर्तमान में वे कांग्रेस से कुनकुरी विधानसभा के अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के भी अध्यक्ष हैं।


