अपहरण-मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:फलोदी पुलिस ने घर में घुसकर पकड़ा, मुख्य आरोपी हब्बीबुला को पहले किया जा चुका है अरेस्ट

फलोदी जिला पुलिस ने अपहरण और मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि यह कार्रवाई वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और सीओ अचल सिंह देवड़ा के सुपर विजन में चलाया जा रहा है। आरोपियों ने घर में घुसकर की थी मारपीट मामला 27 जनवरी 2026 का है। प्रार्थी ने बाप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी हब्बीबुला अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों में उनके घर में घुस आया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। प्रार्थी के बेटे के सिर पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। मारपीट के बाद व्यक्ति का अपहरण कर ले गए आरोपी शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी के कपड़े खींचकर धक्का दिया और उनकी लज्जाभंग की। जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपियों ने प्रार्थी के पति को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। पति को बचाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने गाड़ी से टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई थी। मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाप थानाधिकारी रमेश ढाका के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने पहले इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी हब्बीबुला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों शकील (पुत्र इस्माइल, उम्र 31 साल, निवासी हिंडालगोल, थाना फलोदी) और असलम (पुत्र कोजे खां उर्फ निहालदीन, उम्र 37 साल, निवासी मस्जिद के पास जोड़, थाना फलोदी) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *