अपहृता को दस्तयाब कर परिजन को किया सुपुर्द

अपहृता को दस्तयाब कर परिजन को किया सुपुर्द

करनपठार। थाना करनपठार के द्वारा दर्ज अप. क्र. 151/2025 धारा 137(2) बी. एन. एस. के अपहृता काल्पनिक नाम चंदा पिता प्रहलाद सिंह गोड उम्र 16 वर्ष  09 माह निवासी ग्राम लहरपुर थाना करनपठार जिला अनूपपुर को थाना करनपठार पुलिस के द्वारा घटना दिनांक से निरंतर विवेचना जारी रखते हुए दिनांक 22 मई 2025 को  दस्तयाब कर परिजन को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत निरीक्षक पीसी कोल थाना प्रभारी थाना करनपठार के नेतृत्व में सउनि. धनेश्वर पटेल, आर. 287 विनोद कुमार, म. आर. 430 शशि गोड म.आर. 329 शशि गोड  के द्वारा थाना करनपठार में दर्ज अप. क्र. 1.51/2025 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की घटना दिनांक से निरंतर विवेचना जारी रखते हेतु काफी पता तलाश बाद अपहृता काल्पनिक नाम चंदा पिता प्रहलाद सिंह गोड उम्र 16 वर्ष 09 माह निवासी ग्राम लहरपुर थाना करनपठार जिला अनूपपुर को दिनांक 22 मई 2025 को ग्राम लहरपुर में दस्तयाब किया जाकर सिविल ड्रेस में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर धारा 183 बीएनएसएस अंतर्गत कथन कराया जाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर कथन कराया जाकर अपरहृता के  परिजनो के सुपुर्द किया गया । अपहृता को दस्तयाब करने में निरी. पी. सी कोल थाना प्रभारी, सउनि. धनेश्वर पटेल ,आर. 287 विनोद कुमार, म. आर. 430 शशि गोड, म. आर. 329 प्रिया चैरे  की अहम कार्य करने में सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *