अपार्टमेंट के मीटर बॉक्स में लगी आग, मची अफरातफरी:बड़ा हादसा टला, फायर सेफ्टी उपकरण का नहीं है इंतजाम

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत धैया मिडिल स्कूल के पास एक अपार्टमेंट में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सील एन्क्लेव नामक अपार्टमेंट के मीटर बॉक्स में अचानक आग लग गई। इससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। वहीं, तत्परता दिखाते हुए लोगों ने रेत और अन्य संसाधन से आग पर काबू पाया। अपार्टमेंट के लोगों ने मीडिया को बताया कि अपार्टमेंट में बिल्डर द्वारा किसी भी तरह का फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाया गया है। इसके कारण आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिछले साल 14 लोगों की हुई थी मौत बिना फायर सेफ्टी उपकरण के बिल्डिंग को बिल्डर ने हैंड ओवर कर दिया है। इससे अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बताते चलें कि पिछले साल बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आशीर्वाद टावर में अग्निशमन यंत्र नहीं रहने के कारण 14 लोगों की मौत हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *