अफसरों के संरक्षण में रेत खनन जारी: विधायक

धमतरी| धमतरी विधायक ओंकार साहू ने अवैध रेत खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे खरेंगा में आयोजित समस्या निवारण शिविर में जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने महानदी पर अछोटा और कोलियारी के पास 50 से 60 ट्रैक्टरों में रेत का अवैध खनन होते देखा। आरोप है कि उन्होंने तुरंत खनिज अधिकारी को फोन किया, लेकिन अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी के संरक्षण में रेत माफिया महानदी को लूट रहे हैं। इससे क्षेत्र की सड़कें खराब हो रही हैं। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। अधिकारी भोले-भाले किसानों को डराकर उन पर कार्रवाई करते हैं। लेकिन माफियाओं के जेसीबी, हाइवा और ट्रैक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *