अबीर-गुलाल से महके महादेव, माता पार्वती को लगी मेहंदी, अलौकिक भस्म आरती आज

प्रतापगढ़ | दीपेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शिव-पार्वती विवाहोत्सव की रस्में पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही हैं। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मंदिर में अबीर-गुलाल अभिषेक और माता पार्वती मेहंदी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। महादेव का रंगों से अभिषेक और माता पार्वती की मेहंदी रस्म की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी वरुण गिरी गोस्वामी ने बताया कि महाशिवरात्रि के मंगल उत्सव के क्रम में शुक्रवार को भगवान दीपेश्वर महादेव का विशेष द्रव्यों और अबीर-गुलाल से अभिषेक किया गया। मेहंदी रस्म विवाह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए माता पार्वती को शगुन की मेहंदी लगाई गई। महिला श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशियां मनाईं। पूरा परिसर अबीर-गुलाल की खुशबू और भक्तिमय गीतों से सराबोर रहा। गोस्वामी के अनुसार शिव-शक्ति का यह मिलन पर्व भक्तों के जीवन में खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *