अबेकस में इंदौर के महालक्ष्मी नगर केंद्र ने बाजी मारी:यूसीमास की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सोनाक्षी, अयांश और वंशराज की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित हुए UCMAS अबेकस के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में इंदौर के महालक्ष्मी नगर UCMAS अबेकस सेंटर ने फिर बाजी मारी। महालक्ष्मी नगर अबेकस सेंटर की संचालिका शालिनी शिवहरे ने बताया कि नई दिल्ली में 14 दिसंबर को अबेकस की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 30 देशों से लगभग 6000 स्टूडेंटस ने हिस्सा लिया। इसमें आयु कैटेगरी के अनुसार प्रतियोगी थे। इसका रिजल्ट 15 दिसंबर को आया। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर इंदौर के महालक्ष्मी नगर सेंटर ने बाजी मार ली। महालक्ष्मी नगर सेंटर से G कैटेगरी में सोनाक्षी शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरी पोजिशन और राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट पोजिशन हासिल की। D केटेगरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर वंशराज सिंह राठौर ने दूसरी पोजिशन और राष्ट्रीय स्तर पर चौथी पोजिशन हासिल की। D केटेगरी में एक और अयांश लोहिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पोजिशन और राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट पोजिशन हासिल की। महालक्ष्मी नगर के इन सभी बच्चों ने इंदौर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस पर रहवासियों ने इसमें सफल बच्चों और महालक्ष्मी नगर सेंटर की संचालिका शालिनी शिवहरे को शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *