अबोहर के रामपुरा में दो लोगों की मौत:कार ने बाइक को मारी टक्कर, पेड़ से टकराई गाड़ी, ड्राइवर फरार

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव रामपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, घटना देर रात की है। खेत से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। खेत में काम करके लौट रहे थे वहीं मृतकों की पहचान दलीप कुमार और उनके पड़ोसी सुभाष कश्वा के रूप में हुई है। दोनों भागसर स्थित अपने खेत में काम करके लौट रहे थे। वे लिंक रोड से डिफेंस रोड की तरफ जा रहे थे। दलीप कुमार के बेटे अतुल माकड़ ने बताया कि वह रामपुरा बस स्टैंड पर अपने पिता और सुभाष का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस कार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वह पेड़ से जा टकराई। थाना बहाव वाला एएसआई बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अतुल माकड़ के बयान पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1), 324 (4), 324 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *