फाजिल्का जिले में आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल अस्पताल पूरी तरह तैयार है। आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अतिरिक्त एसएमओ डॉ. गगनदीप सिंह ने उन्हें अस्पताल के सभी वार्डों की जानकारी दी। दवाओं का भी पर्याप्त स्टॉक रखा सिविल अस्पताल में 25 बेड का विशेष आपातकालीन वार्ड बनाया गया है। नियमित मरीजों के लिए 75 बेड की व्यवस्था पहले से मौजूद है। आपातकालीन विभाग में स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, व्हीलचेयर और नए स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। आपातकालीन दवाओं का भी पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। हलका इंचार्ज ने मरीजों से मुलाकात एम्बुलेंस सेवा के लिए अलग से स्टाफ तैनात किया गया है। अस्पताल में ईसीजी और एक्स-रे मशीनें भी सुचारू रूप से काम कर रही हैं। अरुण नारंग ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। आपात स्थिति में मरीज डॉ. गगनदीप से 99887-22944 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उपकार जाखड़ और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


