अबोहर पुलिस ने 3 युवकों को किया अरेस्ट:संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, तलाशी में नशीले कैप्सूल और हेरोइन बरामद

फाजिल्का जिले में अबोहर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 4200 नशीले कैप्सूल और 4.80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना बहाववाला के सहायक थानेदार लेखराज अपनी टीम के साथ गांव कंधवाला अमरकोट के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ढाणी नाईयां वाली निवासी छिंदर सिंह नशीले कैप्सूल बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ढाणी नाईयां वाली निवासी छिंदर सिंह को 4200 नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। संदिग्ध हालत में एक दूसरे को कुछ देते हुए दिखे इसके अलावा, थाना सदर के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ गांव गोबिंदगढ़ से मलोट रोड पर बने पुल के पास गश्त कर रहे थे। उन्होंने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में एक-दूसरे को कुछ देते हुए देखा। तलाशी लेने पर उनके पास से 4.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील सचदेवा उर्फ दीपा निवासी गुरु कृपा कॉलोनी अबोहर और वंश निवासी गोबिंद नगरी गली नंबर 3 अबोहर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि उन्हें नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले मुख्य तस्करों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *