अबोहर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़:बिना लाइसेंस चला रहे दो संचालक गिरफ्तार, 29 युवकों को कराया मुक्त

फाजिल्का जिले के अबोहर के सुभाष नगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 29 युवकों को मुक्त कराया है। थाना नंबर 2 की प्रभारी प्रोमिला सिद्धू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिविल सर्जन फाजिल्का के साथ सुभाष नगर स्थित एक कोठी में रेड की। जांच में पता चला कि केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस और प्रशासनिक अनुमति के चलाया जा रहा था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने केंद्र के दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लधु वाला उताड़ के नरिंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह और अजीमगढ़ अबोहर के गुरतेश्वर सिंह पुत्र गुरनेक सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15 और बीएनएस की धारा 127 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी 29 युवकों का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *