फाजिल्का जिले के अबोहर में ड्रग इंस्पेक्टर और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। गांव ढाबा कोकरियां स्थित गुरु नानक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। स्टोर से 1000 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। ये कैप्सूल जिला उपायुक्त के आदेश से प्रतिबंधित थे। स्टोर संचालक काबू, जमानत पर रिहा जांच में पता चला कि स्टोर संचालक किंदर सिंह के पास दुकान चलाने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने किंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर हरीता बांसल ने गांव की पंचायत को मौके पर बुलाया। उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। नियमों का पालन करने की चेतावनी अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।


