अबोहर में एक महीने से नहरबंदी, लोग त्रस्त:7 मार्च तक गंभीर जल संकट, वाटर विभाग कभी-कभार दे रहा पानी

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में पिछले एक महीने से नहरबंदी के कारण लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नहरों में पानी 7 मार्च तक आने की उम्मीद है। पहले यह नहरबंदी 28 फरवरी तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। कई इलाकों में नहीं पहुंच पा रहा पानी शहरी क्षेत्र में वाटर एवं सीवरेज विभाग सप्ताह में कभी-कभार पानी छोड़ता है। यह पानी भूमिगत होने के कारण पीने योग्य नहीं होता। कई इलाकों में तो पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों वाले परिवारों को हो रही है। पानी की कमी के कारण वे बच्चों के कपड़े तक नहीं धो पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। पीने के पानी की कमी से पूरे क्षेत्र में लोग परेशान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *