फाजिल्का के अबोहर में तेज रफ्तार कार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह दो अनजान व्यक्तियों ने लिफ्ट देकर उन्हें छोड़ने गया था। घटना 11 फरवरी की सुबह की है। गांव दलमीरखेड़ा के कुलवंत सिंह से दो अनजान व्यक्तियों ने लिफ्ट मांगी, जिन्हें वह गांव सप्पांवाली तक छोड़ने गया। वहां पहुंचने पर उनकी स्कूटी का तेल खत्म हो गया। पेट्रोल भरवाने के बाद जब कुलवंत मेन रोड पर आए, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, कुलवंत के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सीटी स्कैन के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। कुलवंत के मुताबिक, वह पटी सदीक गांव गए थे, जहां उन्हें ये दो अनजान व्यक्ति मिले थे। मानवीय संवेदना में आकर उन्होंने इन लोगों को लिफ्ट दी, लेकिन यह निर्णय उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुआ।


