अबोहर में कॉन्स्टेबल ने साली को भेजे अश्लील मैसेज:बेटी को महिलाओं से पिटवाया, मोबाइल तोड़ा, स्टूडेंट ने खाया जहर

फाजिल्का जिले के अबोहर के सीड फॉर्म की बीए की स्टूडेंट ने अपने घर में रखी दवा निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उसकी मां द्वारा अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उक्त स्टूडेंट अपने ही मौसा की शह पर मौसी व अन्य महिलाओं द्वारा मारपीट करने और फोन तोड़ने से आहत थी, फोन में कॉलेज का पूरा डेटा था। स्टूडेंट की मां की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस कर्मी मौसा पर कोई कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने मारपीट कर तोड़ा फोन जानकारी के अनुसार लड़की की 35 वर्षीय मां ने बताया कि पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल लगे मेरे जीजा ने कुछ दिन पहले अश्लील मैसेज भेजे थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधिकारियों को दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसकी बड़ी बेटी बीए की स्टूडेंट है, जो अपनी छोटी बहन को गांव के स्कूल से लेने गई थी। इस दौरान जीजा ने अपनी पत्नी व अन्य महिलाएं भेजकर बेटी से मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। उन्हें शक था कि इसी फोन में अश्लील मैसेज की डिटेल हो सकती है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी स्कूल के निकट लगे कैमरों में कैद है। स्टूडेंट के फोन में था कॉलेज का डेटा उन्होंने बताया कि मारपीट के बाद उसने इसकी शिकायत सिटी वन और चौकी सीड फॉर्म में दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर पीड़िता की बेटी ने फोन टूटने व कार्रवाई ना होने से आहत होकर घर में रखी दवा निगल ली, क्योंकि उसका कहना था कि फोन में ही उसकी स्टडी का पूरा डेटा था, जिससे उसका भविष्य खराब हो गया। पीड़िता ने अपनी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जांच कर आगामी कार्रवाई करेगी पुलिस उसने बताया कि अगर उसकी बेटी को कुछ भी हुआ, तो उसके लिए उसका जीजा ही जिम्मेवार होगा। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह से बात करने पर उन्होंनें बताया कि वे हाईकोर्ट में थे और यहां आने पर उन्होंने देखा कि उनके पास दो बहनों मेंं हुई मारपीट की शिकायत आई है, अगर यदि उसकी बेटी से मारपीट हुई है और उसने जहरीला पदार्थ निगला है, तो इसकी भी वे जांच करवाएंगे और आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *