फाजिल्का के अबोहर में सीतो गुन्नों गांव में पानी की बारी लगाने जा रहे एक युवक पर कापे से हमला किया गया। घटना शुक्रवार रात की है। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित विष्णु ने बताया कि वह खेत में पानी लगाने जा रहा था। रास्ते में किराने की दुकान पर बीड़ी लेने रुका था। इसी दौरान गांव का एक युवक आया और उसका नाम पूछकर कापे से हमला कर दिया। घायल विष्णु को परिजन सरकारी अस्पताल लेकर गए। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई न करने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि सीतो चौकी पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने कहा कि पहले एमएलआर कटवाएं, फिर आरोपी को पकड़ेंगे। इसके बाद विष्णु को सीतो अस्पताल से अबोहर अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र में यह पहली हिंसक घटना नहीं है। एक महीने पहले सीतो गुन्नो में ही बिश्रपुरा गांव के एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। परिजनों के एक सप्ताह के धरने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।