पंजाब के अबोहर में सोमवार को सुबह एक युवक की बाइक पर कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर उसमें आग लग गई। जिससे बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। शहर के आर्य नगरी कॉलोनी की गली नंबर 1 में रहने वाले युवक आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। घर के बाहर खड़ी थी बाइक पीड़ित युवक ने बताया कि रंजिश में ही उसके के दोस्तों ने ही घर के बाहर खड़ी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक का कहना है कि आरोपियों के साथ हुई कहासुनी के बाद मामला शांत करा दिया गया था। लेकिन बाद में आरोपियों ने उसकी बाइक में आग लगा दी। अबोहर नगर थाना नंबर 2 की थाना प्रभारी प्रोमिला सिद्धू ने बताया कि युवक के द्वारा दी गई शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


