अबोहर में घर में लगी आग:छत जलने के बाद गिरी, फायर ब्रिगेड मौके पर, सामान हुआ राख

अबोहर में आज सुबह एक घर में आग लग गई। गनीमत यह रही की घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। आग लगने से जहां मकान की छत गिर गई, वहीं काफी सामान भी जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया। राजीव नगर निवासी पूजा अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी और खिलौने बेचकर घर का गुजारा चलाती हैं। वह बच्चों समेत मेले में खिलौने बेचने के लिए गई हुई थी कि अचानक सुबह करीब 6 बजे घर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने उसके मायके वाले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिस पर उसके मायके के लोग वहां पहुंचे और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से जहां मकान की कच्ची छत गिर गई, वहीं घर का काफी सामान जिसमें वाशिंग मशीन, टीवी और अन्य सामान जल गए। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *