अबोहर में चोरी करते पकड़ा युवक:लोगों ने पुलिस के हवाले किया, घर में घुसे थे तीन युवक, दो फरार

फाजिल्का के अबोहर में एक चोरी करने के लिए तीन युवक एक घर में घुसे। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखकर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। घटना पुरानी सूरज नगरी की है। घटना की जानकारी देते हुए तेजपाल ने बताया कि वे काम पर गए हुए थे और घर पर बच्चे अकेले थे। इस दौरान एक युवक उनके घर में घुसकर कार की खिड़की खोलने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर बाहर खड़े दो साथी भाग गए। पकड़े गए युवक को ठाकर आबादी में काबू किया गया। पूछताछ में वह अलग-अलग बयान दे रहा था। कभी साइकिल चोरी का तो कभी मोहल्ले में काम होने की बात कह रहा था। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद उसने अपना नाम शिवम बताया और कहा कि वह अजीमगढ़ का रहने वाला है। उसने अपने फरार साथियों के नाम विपन और महेश बताए। इस घटना के समय एसएसपी अबोहर अरोडवंश धर्मशाला में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। लोगों ने चोर को पीटा
इधर तेजपाल और उसके बेटे ने बताया कि ठाकर आबादी रेलवे स्टेशन की लाइन के पास अक्सर नशेड़ी किस्म के युवक नशा आदि करते रहते हैं और दोपहर को घरों को सूना देखकर वहां पर अपना निशाना बनाते हैं। इधर अबोहर में एसएसपी का सेमिनार होने के कारण पुलिस को सूचना दिए जाने पर सिटी टू के एएसआई कुलविंदर सिंह करीब एक घंटे बाद पुलिस को पकड़ने पहुंचे। इस दौरान लोगो ने पकड़े चोर की खूब पिटाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *