अबोहर में चोरी करने वाले 2 बदमाश पकड़े गए है। जिनसे 8 फोन मिले है। ये लोग झपटा मारकर लोगों से सामान छीनते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 (2), 317 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिटी वन के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई कुलविंदर सिंह पिछली शाम पुलिस टीम सहित फाजिल्का रोड चुंगी पर मौजूद थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि पक्का सीड फार्म निवासी अजय सिंह और सरकुलर रोड पर रहने वाला रोहित कुमार दोनों शहर और आसपास के क्षेत्र में लोगों के फोन झपट कर बेचने का काम करते हैं। अभी नई सब्जी मंडी के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं, जिस पर पुलिस ने उन्हें दबिश देकर काबू कर तलाशी ली तो उनके पास से फोन बरामद हुए, जिस पर पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।


