अबोहर में जमीन के लिए पत्नी ने पति को पीटा:चुन्नी से गला दबाया, बेहोश होने पर फरार, महिला कर चुकी तीन शादी

फाजिल्का में अबोहर के गांव बल्लूआना में एक महिला ने अपने पति को चारपाई से बांधकर लाठियों से पीटा। पीड़ित बलवीर सिंह (55) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बलवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने एक महिला से शादी की थी। यह महिला की तीसरी शादी थी। महिला उनकी पुश्तैनी 11 एकड़ जमीन और मकान अपने बच्चों के नाम करवाना चाहती थी। बलवीर के विरोध करने पर कल शाम पत्नी ने उन्हें चारपाई से बांध दिया। बेहोश पति को मृतक समझकर पत्नी फरार पत्नी ने लाठियों से पिटाई की और चुन्नी से गला भी दबाया। बलवीर के बेहोश होने पर वह उन्हें मृत समझकर फरार हो गई। पड़ोसी ने बलवीर के जीजा कृष्ण लाल को सूचना दी। कृष्ण लाल ने मौके पर पहुंचकर बलवीर को चारपाई से बंधा और गले में चुन्नी के साथ पाया। डॉक्टरों के अनुसार, बलवीर के शरीर पर करीब 15 जगह गहरी चोटों के निशान हैं। पूरे शरीर पर सूजन है। उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *