अबोहर में ट्रक क्लीनर से मारपीट कर कैश-फोन छीना:ईंट मारकर तोड़ा वाहन का शीशा; पीट-पीटकर पूछा ATM का पिन

फाजिल्का जिले के अबोहर में थाने से कुछ ही दूरी पर एक ट्रक क्लीनर से मारपीट कर लूटपाट की गई। देर रात हुई घटना में करीब आधा दर्जन युवकों ने कंडक्टर से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। घटना अबोहर की लक्कड़ मंडी में हुई। देर रात में पहुंचे 5-6 युवक जानकारी के अनुसार राजीव नगर के दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा धर्मेंद्र (ट्रक ड्राइवर) के साथ गाजियाबाद से पेंट और एडहेसिव लेकर अबोहर आए थे। उन्होंने रात करीब 1 बजे ट्रक लक्कड़ मंडी में खड़ा किया था। जब वह ट्रक में सो रहा था, तभी रात करीब 1 बजे 5-6 अज्ञात युवक आए और उससे खिड़की खोलने को कहा। मना करने पर उन्होंने ईंट मारकर खिड़की का शीशा तोड़ दिया और जबरन ट्रक में घुस गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की लुटेरों ने दीपक के साथ मारपीट की और उससे करीब 6 हजार रुपए नकद व लगभग 20 हजार रुपए का मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने दीपक को पीटते हुए फोन का लॉक और एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी पूछ लिया।घटना के बाद कंडक्टर ने पास के थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की सूचना अब सिटी वन पुलिस को दे दी गई है। 50-80 कदमों की दूरी पर थाना घटना के बाद उसने पास में ही स्थित थाना नंबर दो में जाकर शिकायत दी, जो कि वहां से मात्र 50-80 कदमों की दूरी पर ही है, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की उसने किसी तहर अपने ट्रक मालिक को सूचना दी, जो रात को ही मौके पर पहुंचे और सिटी वन में लूट की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का हो रहा खौफ खत्म- दुकानदार इधर दुकान मालिक दिनेश कुमार ने घटना की कडी निदां करते हुए कहा कि शहर में असामाजिक तत्वों कें दिलों में पुलिस को खौफ खत्म हो रहा है, जिससे वे आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उक्त लुटेरों का पता लगाकर उन पर कडी कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *