अबोहर के मलोट रोड पर कल देर रात एक थार सड़क किनारे खड़ी एक ट्राली में टकरा गई। जिसमें ड्राइवर वकील की मौत हो गई। यह घटना इतनी भयानक थी कि थार चकनाचूर हो गई। मृतक की 5 दिन पहले ही शादी हुई थी और मृतक अबोहर के मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन का भतीजा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इधर अबोहर के सभी वकीलों ने शोक स्वरूप पूरा दिन काम बंद रखा। जानकारी के अनुसार, चननखेड़ा निवासी एडवोकेट सुजोत बराड़ आयु करीब 26 साल थी। एडवोकेट सुजोत बराड़ अपनी थार में से मलोट रोड की ओर से आ रहा था कि जब वह गोबिंदगढ़ पुल के पास बने बी आर विल्ला पैलेस के पास पहुंचा तो उसकी थार एक ट्राली में टकराकर चकनाचूर हो गई। जबकि वह बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया और परिजन उसे बठिंडा मैक्स अस्पताल ले गए। जहां पहुंचने के कुछ समय बाद ही देर रात उसकी मौत हो गई।


