अबोहर में ट्राले ने युवक को कुचला, मौत:पैदल काम से जा रहा, राजस्थान से आ रही थी गाड़ी, पुलिस ने ड्राइवर किया अरेस्ट

अबोहर के गांव बजीतपुर भोमा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। राजस्थान की ओर से आ रहे एक ट्राले ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्राले और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय जशनदीप पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है। जशनदीप गांव में दर्जी का काम करता था। घटना के समय वह पैदल ही गांव में जा रहा था, तभी राजस्थान की तरफ से आ रहे ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्राला ड्राइवर को पकड़ा हादसे के बाद बजीतपुर भोमा चौकी के पास ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने ट्राला ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया, जो राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। अबोहर से नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू और मोनू ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को सरकारी अस्पताल अबोहर की मोर्चरी में रखवाया। मृतक जशनदीप के तीन भाई और एक बहन हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *