अबोहर में ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत:रेलवे लाइन किनारे मिला शव, गैंगमैन ने गश्त के दौरान देखा, नहीं हो सकी पहचान

फाजिल्का जिले में अबोहर के बहावलवासी और बल्लूआना के मध्य रेलवे लाइन के किनारे गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आशंका है कि करीब 50 वर्षीय इस व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई। रेलवे पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को मोर्चरी में रखवाया है। रेलवे पुलिस के बलदेव सिंह ने बताया कि आज सुबह स्टेशन मास्टर ने उन्हें बहावलवासी के पास रेलवे लाइन किनारे शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद वे हवलदार सुखविंदर सिंह और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गैंगमैन से पूछताछ में पता चला कि उसने अपनी ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक पर गश्त करते हुए शव देखा था और स्टेशन मास्टर को सूचित किया था। पुलिस कर रही मामले की जांच सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरूला और अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बिट्टू नरूला ने बताया कि व्यक्ति की आयु लगभग 50 वर्ष है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह कहीं बाहर का रहने वाला है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *