अबोहर में डीएसपी ने छात्रा के लिए बयान:अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल, कॉन्स्टेबल ने भेजे अश्लील मैसेज, स्टूडेंट ने खाया जहर

फाजिल्का के अबोहर में पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा अश्लील मां को मैसेज भेजने पर छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले में डीएसपी ने अस्पताल जाकर छात्रा का हालचाल जाना और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों ने हमलावर महिलाओं के खिलाफ धारा 7-51 के तहत कार्रवाई और आरोपी से माफी की बात कही। छात्रा की मां ने बताया कि पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल लगे मेरे जीजा ने कुछ दिन पहले अश्लील मैसेज भेजे थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधिकारियों को दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसकी बड़ी बेटी बीए की स्टूडेंट है, जो अपनी छोटी बहन को गांव के स्कूल से लेने गई थी। बेटी से मारपीट, मोबाइल तोड़ा इस दौरान जीजा ने अपनी पत्नी व अन्य महिलाएं भेजकर बेटी से मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। उन्हें शक था कि इसी फोन में अश्लील मैसेज की डिटेल हो सकती है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी स्कूल के निकट लगे कैमरों में कैद है। मारपीट के बाद उसने इसकी शिकायत सिटी वन और चौकी सीड फॉर्म में दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर पीड़िता की बेटी ने फोन टूटने व कार्रवाई ना होने से आहत होकर घर में रखी दवा निगल पुलिस कॉन्स्टेबल को निलंबित करने की मांग छात्रा ने पुलिस की कार्यवाही पर असंतोष जताया है। उसकी मांग है कि आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल को निलंबित किया जाए और हमलावर महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उसने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दी है। किसान नेता सुखजिंदर राजन ने रोष जताते हुए कहा कि ऐसी नीच हरकत करने वाले पुलिस कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *