अबोहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्ची को मारी टक्कर:सड़क पार करते समय हादसा, लोगों ने पीछाकर ड्राइवर को पकड़ा

अबोहर में रविवार दोपहर को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी दी, जिससे बच्ची घायल हो गई। हादसा आलमगढ़ गांव के पास हुआ। बच्ची की पहचान 7 वर्षीय पिंकी के तौर पर हुई है। बच्ची अपनी मां बिमला रानी के साथ सड़क निर्माण में मजदूरी करने अबोहर आई थी। रविवार को परिवार वापस राजस्थान जा रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को पकड़ लिया। घायल बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। थाना सदर के एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *