फाजिल्का जिले के अबोहर के राम नगर की 23 वर्षीय पूजा को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर बुरी तरह पीटा। पूजा की शादी मध्य प्रदेश के बृजेश के साथ चार महीने पहले हुई थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पति, सास-ससुर ने किया प्रताड़ित जानकारी के अनुसार पूजा ने बताया कि उसके पिता राम नरेश ने कर्ज लेकर उसकी शादी की थी। अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया। पिछले कुछ दिनों से उसका पति, सास और ससुर उसे मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कई दिनों तक उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया। पिता ने अस्पताल में कराया भर्ती शनिवार रात को ससुराल वालों ने पूजा की पिटाई कर दी। पूजा ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। उसके पिता तुरंत ससुराल पहुंचे और उसे अबोहर के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।