अबोहर में दहेज प्रताड़ना से तंग मां-बेटी ने दी जान:नहर से मिले दोनों के शव, ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी की मांग

पंजाब के कोटकपूरा की रहने वाली वंदना और उसकी बेटी की मौत का मामला सामने आया है। वंदना का शव श्रीगंगानगर की नहर से बरामद किया गया। इससे पांच दिन पहले उसकी बेटी का शव भी नहर से मिला था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार वंदना के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी साढ़े तीन साल पहले हुई थी। सास द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। बेटी होने के कारण भी वंदना को ताने दिए जाते थे। पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने इस बारे में दामाद से भी शिकायत की थी। दामाद ने आश्वासन दिया था कि वह वंदना की रक्षा करेगा। उसने यह भी कहा था कि वह अपनी मां को समझाएगा, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने संस्कार करने से किया मना मृतका के परिजनों ने आरोपी ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी तक दोनों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने वंदना के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया है, मामले की जांच जारी है। इधर लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी यहां अपने ससुराल में काफी दुखी थी। ससुराल वाले कपड़े भी नहीं देते थे लड़की की मां ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे कपडे तक भी नहीं लेकर देते थे अपनी बेटी को कपडे भी वे ही लेकर देते थे, अभी भी उसके कुछ सूट सिलने के लिए टेलर के पास ही पड़े हैं। उन्होंनें पुलिस प्रशासन से नामजद ससुरालियों को शीघ्र काबू कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लड़की के परिजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपी काबू नहीं होते, वे अपनी लड़की और दोहती का संस्कार नहीं करेंगें। अगर शीघ्र इंसाफ न मिला, तो वे थाने के बाहर धरना लगाने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *