अबोहर में दो पक्षों के बीच झगड़ा:6 लोग घायल, संपत्ति विवाद में चले ईंट और पत्थर

अबोहर में आज प्रॉपर्टी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद की जड़ जैन नगरी गली नंबर 1 में स्थित एक मकान और दुकान है। गणेशगढ़ निवासी कृष्ण कुमार का कहना है कि यह संपत्ति उनके चाचा चानन राम के नाम पर थी। चानन राम ने निसंतान होने के कारण अफनी मौत से पहले यह संपत्ति अपनी बहन लिछमा को दे दी थी। दूसरे पक्ष के अजीमगढ़ निवासी राम कुमार का दावा है कि वह चाचा के साथ काम करता था। चाचा ने जीवित रहते हुए उन्हें मकान और दुकान की चाबियां सौंप दी थीं। आज जब पहले पक्ष के लोग मकान में आए, तो विवाद शुरू हो गया। सिटी वन पुलिस के एसआई जयवीर ने बताया कि मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। विवादित स्थल पर ताला लगा दिया गया है। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *