अबोहर में नशा तस्कर 2 सगे भाई गिरफ्तार:पुलिस ने घर पर अचानक छापा मारा, हेरोइन बरामद

अबोहर में थाना सिटी वन पुलिस ने दो सगे भाइयों को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। आरोपी अपने घर से ही नशे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अजीत नगर निवासी चंचल सिंह और कंवलजीत सिंह पुत्रान करनैल सिंह लंबे समय से हेरोइन तस्करी में संलिप्त हैं। मुखबिर ने बताया कि वे अपने घर के भीतर से ग्राहकों को नशा बेच रहे थे। घर पर छापा मारा सूचना मिलते ही सिटी वन पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई के कारण आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना सिटी वन पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना अबोहर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है। इससे पहले, सिटी वन पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ एक मां-बेटे को भी गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *