अबोहर में नशा मुक्ति रैली निकाली:गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक, पंचायत सदस्यों ने किया स्वागत, दिलाई शपथ

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में नशा मुक्ति यात्रा शुरू की गई है। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरूण नारंग और उनकी टीम ने अबोहर के ढाणी डंडेवाली, ढाणी करनैल और ढाणी सफी में पंचायत और स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नशे को लेकर पिछली सरकार गंभीर नहीं रही : अरुण नारंग अरूण नारंग ने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे के खात्मे को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि मान सरकार नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चला रही है। साथ ही नशा पीड़ितों का इलाज भी करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पंजाब को फिर से रंगला बनाने के लिए सरकार और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में युद्ध नशे विरुद्ध के जिला इंचार्ज बब्बू छेतीवाल, मालवा जोन के इंचार्ज चुष्पिंदर सिंह चहल, अबोहर के को-ऑर्डिनेटर कुलबीर सिंह, ब्लॉक इंचार्ज दविंदर सिंह काका, यूथ इंचार्ज विनोद चांदोरा समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *