अबोहर में नशे की ओवरडोज से युवक की बिगड़ी तबीयत:साथी बोला-इंद्रा नगरी से खरीदते हैं चिट्टा, बाइक से पहुंचाया अस्पताल

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव आलमगढ़ में नशे का एक मामला सामने आया है। दो युवकों ने खुद मीडिया के सामने स्वीकार किया कि वे इंद्रा नगरी से चिट्टा खरीदते हैं। जसकरण सिंह और गुरदित्ता सिंह नामक युवकों ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से नशे का सेवन कर रहे हैं। बीती रात गुरदित्ता ने 300 रुपए में चिट्टा खरीदा। जसकरण ने 400 रुपए में एक व्यक्ति से नशीला पदार्थ लिया। अस्पताल जाते समय पैरों में भी लगी चोट जसकरण को ओवरडोज होने से उसकी हालत बिगड़ गई। एक दोस्त की मदद से उसे बाइक से अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में उसके पैर सड़क से घिसटते रहे, जिससे पैरों में भी काफी चोट आई है। फिलहाल उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभियान की सफलता पर उठे सवाल मीडियाकर्मियों ने इस घटना की सूचना थाना नंबर एक की पुलिस को दी। एसएचओ ने पीसीआर भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। नशा पीड़ित युवक खुद नशा तस्करों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, फिर भी पुलिस की कार्रवाई न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन के नशा विरोधी अभियान की सफलता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *