अबोहर में नाबालिग छात्रा मर्डर केस में आरोपी अरेस्ट:11वीं कक्षा की स्टूडेंट, 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी, मां बोलीं-परेशान करता था युवक

अबोहर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मृतका के पिता जय लाल ने बताया कि दो दिन पहले उनकी सास का निधन हो गया था, जिसके चलते पूरा परिवार कानपुर गया हुआ था। परिवार कल ही वापस लौटा था। घटना के दिन गांव की गोशाला में एक शादी समारोह था, जहां पूरा परिवार व्यस्त था और उनकी बेटी भी वहीं गई हुई थी। देर रात जब बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 11 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और पूछताछ के बाद उन्हें उस स्थान पर ले गई, जहां उनकी बेटी का शव पड़ा हुआ था। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी 17 वर्ष की थी और अबोहर के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। मां ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला सचिन नामक युवक, जो एक दुकान पर काम करता था, उनकी बेटी को पहले से परेशान करता था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बयान: हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सिटी-1 थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 103 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक सचिन पुत्र जसवंत सिंह, निवासी रामकोट को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी पूरी सच्चाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोपहर बाद डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि हत्या के साथ रेप की घटना हुई है या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *