अबोहर के गांव जंडवाला हनुवंता में एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में लड़की की 65 वर्षीय नानी संतोष और दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय भीमसैन घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतोष का आरोप है कि उनकी 18 वर्षीय नाबालिग पोती को पड़ोस का एक युवक तीन दिन पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने युवक पर तांत्रिक विद्या का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। जब वे इस मामले की शिकायत लेकर सरपंच के पास गई और वहां से लौट रही थी, तब आरोपी युवक के परिवार वालों ने उन पर हमला कर दिया। बचाव में आई उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। मामले की शिकायत कलरखेड़ा चौकी में की गई, लेकिन पुलिस ने लड़की के नाबालिग होने का हवाला देते हुए तत्काल कार्रवाई से इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लड़की के बारे में कोई जानकारी मिलते ही उन्हें सूचित कर दिया जाएगा। लड़की को घर में छिपाने का आरोप
दूसरी तरफ, भीमसैन का कहना है कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि उनके एक रिश्तेदार के लड़के पर लड़की को भगाने और उनके घर में छिपाने का आरोप लगाया गया है। सरपंच के घर बुलाई गई पंचायत से लौटते समय पहले पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। सरपंच के बेटे की मदद से उन्हें बचाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।


