अबोहर में पत्नी को घर से निकाला:पति ने साले की पत्नी से बनाए संबंध, सास को लाठियों से पीटा

अबोहर के सराभा नगर में एक महिला के साथ उसके पति और ससुरालियों ने क्रूरता की हद पार कर दी। पति ने न केवल साले की पत्नी के साथ संबंध बनाए, बल्कि पत्नी को घर से निकाल दिया और उसकी 5 साल की बेटी भी छीन ली। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक माह तक लिव इन में रहा जानकारी के अनुसार गीता रानी(40) की शादी मंगा सिंह से 20 साल पहले हुई थी। पांच महीने पहले मंगा सिंह अपनी साले की पत्नी जश्रप्रीत को लेकर भाग गया। वह करीब एक महीने तक उसके साथ लिव-इन में रहा। जब मंगा सिंह जश्रप्रीत के साथ वापस घर लौटा, तो उसने गीता को धमकी दी। उसने कहा कि या तो जश्रप्रीत के साथ रहे या फिर बच्ची के साथ घर छोड़ दे। कुछ दिनों बाद उसने गीता को बच्ची समेत घर से निकाल दिया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग वहीं गीता अपनी मां के पास गली नंबर 7 में रहने लगी। आज ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने गीता से मारपीट की और उसकी 5 साल की बेटी को जबरन ले गए। जब गीता की 70 वर्षीय मां ने बचाव का प्रयास किया, तो उन्होंने बुजुर्ग महिला को भी लाठियों से पीटा। गीता के भाई ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने पुलिस से अपनी बेटी को वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *