फाजिल्का जिले में शनिवार रात को एक बाइक पशु से टकरा गई। घटना अबोहर-मलोट रोड पर बल्लुआना कालोनी के पास हुई। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय मांगी लाल की मौत हो गई। उसका साथी संजू घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मांगी लाल सिरसा का रहने वाला था। वह अबोहर में अपनी बहन के पास रहकर लकड़ी मिस्त्री का काम करता था। शनिवार को वह अपने साथी संजू के साथ बाइक पर जा रहा था। बल्लुआना कालोनी के पास अचानक सड़क पर आए एक पशु से उनकी बाइक टकरा गई। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 108 एंबुलेंस देर से पहुंची। मांगी लाल के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उसे श्रीगंगानगर रेफर किया गया। संजू को उसके परिजन फाजिल्का ले गए। रविवार सुबह मांगी लाल ने दम तोड़ दिया। मृतक का शव सरकारी अस्पताल में रखा है। मांगी लाल पांच बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।