अबोहर में पारिवारिक विवाद के बाद पति लापता:नहर किनारे मिली होटल कर्मचारी की बाइक, तलाश पर नहीं लगा सुराग

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक होटल कर्मचारी पारिवारिक विवाद के बाद से लापता है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा होटल कर्मचारी की तलाश की जा रही है, फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घरेलू मामले में पति-पत्नी में कहासुनी जानकारी के अनुसार ईदगाह बस्ती का मुकेश पुत्र पूर्ण राम 5 मार्च दोपहर से लापता है। मुकेश एक होटल में काम करता है और उसकी पत्नी एक ज्वैलरी शॉप में कार्यरत है। दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद मुकेश अपनी बाइक लेकर घर से निकल गया। तलाश पर परिजनों को नहीं लगा सुराग जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह उसकी बाइक खुईखेड़ा नहर के किनारे खड़ी मिली। परिजन नहर में भी तलाश कर रहे हैं। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक मुकेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *