अबोहर में पीड़ित परिवार को मिली न्याय की उम्मीद:मां-बेटी की मौत का मामला, एसएसपी ने दी आरोपियों की गिरफ्तारी की गारंटी

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। प्रिया एन्क्लेव की एक महिला और उसकी बच्ची के नहर में कूदने के मामले में नई प्रगति हुई है। बच्ची का शव कुछ दिन पहले नहर से मिला था, वहीं महिला का शव भी चार दिन पहले राजस्थान की नहर से बरामद किया गया था। मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शव लेने से मना कर दिया था। परिजनों मिले एसएसपी व हलका इंचार्ज वहीं पुलिस द्वारा दोनों शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया था। मृतक महिला के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। जिसके चलते करीब 13 दिनों से मां-बेटी के शव शवगृह में पड़े थे। आज एसएसपी एस. वरिंदर सिंह बराड़ और आप के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने परिजनों से मुलाकात की। आश्वासन के बाद परिजनों ने लिए शव उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव लेने की सहमति दी। बच्ची का पोस्टमॉर्टम फाजिल्का अस्पताल में किया गया था। महिला वंदना का पोस्टमॉर्टम फरीदकोट में कराया गया। परिजन दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद कोटकपूरा ले गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *