अबोहर में पुल से गिरने से युवक की मौत:समिति सदस्यों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं हुई पहचान, परिजनों की तलाश

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के मलोट रोड पुल से एक अज्ञात युवक की गिरने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे समिति पदाधिकारियों ने युवक को 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल स्टाफ द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। समिति ने पहुंचाया अस्पताल नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि मृतक की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। उसने खाकी रंग की पैंट और सफेद रंग की फूलदार शर्ट पहन रखी थी। शव की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए उसे अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। आसपास के क्षेत्र से अगर किसी का परिवार का सदस्य लापता है, तो वह अस्पताल आकर संपर्क कर सकता है। वहीं पुलिस द्वारा परिजनों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *