अबोहर में पूर्व सरपंच के घर में घुसा चोर:मालिक से हाथापाई, धक्का देकर हुआ फरार, आरोपी के गले से गिरी चेन

फाजिल्का जिले में अबोहर के निकटवर्ती गांव चूड़ीवाला धन्ना में देर रात एक पूर्व सरपंच के घर में चोरी का प्रयास किया गया। जहां अज्ञात चोर ने घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन मकान मालिक के जागने पर उससे हाथापाई हुई और चोर मौके से फरार हो गया। बता दे कि यह घटना रात 1 बजे के आस पास हुई। जहां पूर्व सरपंच ब्रह्मानंद ने बताया कि चोर ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। आहट सुनकर ब्रह्मानंद जाग गए और उन्होंने चोर को दीवार के पास छिपा हुआ देखा। ब्रह्मानंद ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। पूर्व सरपंच को धक्का देकर चोर फरार इस दौरान चोर के गले से एक चेन और तावीज़ ज़मीन पर गिर गए। चोर ने पूर्व सरपंच को धक्का देकर मौके से भाग निकला। परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर सुनकर चोर को गलियों में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है और गिरे हुए सामान के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों में भय का माहौल इस घटना से गांववासियों में भय का माहौल है। ग्राम पंचायत ने सभी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। पंचायत ने लोगों से गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या रात के समय किसी अपरिचित को देखने पर तुरंत पंचायत को सूचित करने को कहा है। इसका उद्देश्य चोर का पता लगाकर उस पर पुलिस कार्रवाई करवाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *