अबोहर में पेड़ से टकराया ट्रक:गाड़ी बचाने के चक्कर में हादसा, ड्राइवर को 30 मिनट के बाद निकाला बाहर

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में फाजिल्का रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। स्पीड ब्रेकर पर अचानक रुकी एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में एक घोड़ा-ट्राला सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायल को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। स्पीड ब्रेकर देख गाड़ी के लगे अचानक ब्रेक जानकारी के अनुसार कोटभाई के रहने वाले तेजिंदर सिंह राजस्थान के विजय नगर से जौं लोड करके लौट रहे थे। फाजिल्का रोड पर स्पीड ब्रेकर के पास सामने चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेजिंदर ने टक्कर बचाने के लिए ब्रेक लगाई, लेकिन ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। ट्रक ड्राइवरों ने की सहायता हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तेजिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसएसएफ जवानों और अन्य ट्रक ड्राइवरों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद तेजिंदर को ट्रक से बाहर निकाला, उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। तेजिंदर के अनुसार हादसे में उनकी गाड़ी को लगभग 2 से ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *