अबोहर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:दस मिनट में वापस आने की बात कहकर घर से निकला, 2 बच्चों का पिता

अबोहर के धरांवाला निवासी एक राजमिस्त्री ने संदिग्ध कारणों के चलते बीती रात पेड से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव उसके गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत में पेड़ से लटका मिला। सदर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक दो बच्चों का पिता था। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय कुलंवदिर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह बड़े भाई बलजिंदर ने बताया कि उसका भाई राजमिस्त्री का काम करता था और कुछ दिनों से गांव में ही बन रही कोठी में काम कर रहा था, कल भी वह अपने काम पर गया था और देर शाम को मजदूरी कर घर लौटा और परिजनों को कहकर गया कि दस मिनट में वापस आ रहा है, इसके बाद वह वापस ही नहीं आया।
परिजन उसे रातभर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क किया, लेकिन फोन भी नहीं मिला। आज सुबह जब वे उसे ढूंढ रहे थे तो उन्हें पता चला कि कुलविंदर का शव गांव रत्ता टिब्बा में एक खेत में पेड़ से लटका हुआ है। जिस पर वे मौके पर पहुंचे और सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी इधर, सदर पुलिस मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों बिटटू नरूला और सोनू ग्रोवर की मदद को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है, क्योंकि उसके भाई की किसी से ना तो दुश्मनी थी और ना ही वह किसी बात से परेशान था। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है और उसके पास से मिले मोबाइल को ट्रेस पर लगाया जाएगा कि उसने आखिरी बार किस से बात की थी उसके बाद ही परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *