अबोहर में पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार:चाय की दुकान में नशे का धंधा, राजस्थान से लाकर करता था तस्करी

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चाय की दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना बहाव वाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव खूब्बन में एक व्यक्ति चाय की दुकान में नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। ग्राहकों को बेचता था नशे की पुड़िया सहायक थानेदार प्रगट सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल शाम को गांव खुब्बन के पास छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुंदन सिंह पुत्र भगवान सिंह को 310 ग्राम पोस्त और 7,460 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी चाय के साथ ग्राहकों को नशे की पुड़िया बेचता था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पूछताछ में पता चला कि कुंदन सिंह लंबे समय से राजस्थान से छोटी-छोटी मात्रा में पोस्त लाकर चाय की दुकान की आड़ में तस्करी का धंधा कर रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सहायक थानेदार प्रगट सिंह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *