फाजिल्का के अबोहर में एक टाइल फैक्ट्री कर्मचारी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रिंकू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुक्तसर का रहने वाला था। रिंकू की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। रिंकू पिछले तीन सालों से इस फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह हाल ही में दो महीने अपने गांव में बिताकर परसों ही बच्चों के साथ फैक्ट्री लौटा था। कल दोपहर बारिश के बाद वह काम छोड़कर चला गया था। बुधवार सुबह जब फैक्ट्री मालिक ने बच्चों से उनके पिता के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह बिना बताए कहीं चले गए हैं। कर्मचारियों ने शव लटका देखा सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री के कुछ कर्मचारियों ने लघुशंका के लिए जाते समय रिंकू को पेड़ पर लटका हुआ देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी। सिटी वन पुलिस के कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को उतरवाकर अस्पताल में रखवा दिया है।