अबोहर में बच्ची का रेप, मुंहबोला दादा गिरफ्तार:दो दिन के रिमांड पर, पीड़िता की मां ने की फांसी की मांग

अबोहर में पुलिस ने नगर थाना-2 क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के आरोपी सुजान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्ची का मुंहबोला दादा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 352(3) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया था। कोर्ट में पेश किया आरोपी पुलिस ने बताया कि आरोपी सुजान सिंह वरियामनगर का रहने वाला है। थाना प्रभारी प्रोमिला रानी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायाधीश नवनीत कौर धारीवाल की कोर्ट में पेश किया। दो दिन के रिमांड पर भेजा कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज करवा लिए हैं। पीड़िता की मां ने न्यायाधीश और पुलिस प्रशासन से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *