अबोहर में बच्चों को टोकने पर सेवादारों को पीटा:जागरण में मिट्टी उड़ाने से रोका, रात में घर जाते समय परिजनों ने रास्ते में घेरा

पंजाब के अबोहर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जागरण में आए बच्चों की शिकायत करने पर परिजनों ने सेवादारों पर हमला कर दिया। गांव कीकरखेड़ा के श्री संकट मोचन सेवा समिति के दो सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार घटना 15 अप्रैल की रात की है। ढाणी विशेषरनाथ में जागरण चल रहा था। समिति के सदस्य दीपक और उनके भाई रमनदीप जोड़ा सेवा कर रहे थे। इस दौरान कुछ बच्चे मिट्टी उड़ाकर जूतों पर फेंक रहे थे। सेवादारों ने बच्चों को वहां से हटने को कहा। परिजनों और उनके साथियों ने किया हमला बच्चों ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। जागरण खत्म होने के बाद रात करीब डेढ़ बजे जब दीपक और रमनदीप घर लौट रहे थे, तब बच्चों के परिजनों और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। घायल सेवादारों को संस्था के अन्य सदस्यों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित दीपक के पिता का नाम तारा चंद है। दोनों भाई फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *