अबोहर में बाइक सवार ने पुलिस पर की फायरिंग:दूसरी बार फायर करने पर खुद के पैर में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

फाजिल्का के अबोहर में पुलिस और एक बाइक सवार के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। घटना देर रात की है, जब सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ ढाणी कमाईयां वाली इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक बंद हो गई। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। आरोपी ने दूसरी बार भी फायरिंग की, जो उसके अपने ही दाहिने पैर में लग गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। उसकी पहचान अजीत नगर निवासी जसलीन मसीह उर्फ बिन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर का पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 221, 132 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *