अबोहर में मंदिर में चोरी करने वाला पकड़ा:सीसीटीवी में गुल्लक चुराते दिखा, सेवादारों ने बस स्टैंड के पास से दबोचा

फाजिल्का जिले में अबोहर के सीतो रोड स्थित मनोकामना बाबा खेत्रपाल जंड मंदिर से एक चोरी का मामला सामने आया है। घटना सुबह सवा 6 बजे की है। सेवादारों ने तुरंत आरोपी को गुल्लक (दानपात्र) समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मंदिर के सेवादार कृष्ण लाल ने बताया कि जब वह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर में रखी गुल्लक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक को गुल्लक चुराते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि संदिग्ध युवक बस स्टैंड के पीछे स्टेडियम में मिल सकता है। नशे की हालत में की चोरी सेवादारों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी और आरोपी को गुल्लक समेत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सोनू के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि नशे की हालत में उसने चोरी की और गुल्लक से 180 रुपए निकालकर खर्च कर दिए। सेवादारों ने बाकी बचे पैसे गुल्लक से बरामद कर लिए। आरोपी को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *