अबोहर में महिलाओं और बच्चों पर घर में घुसकर हमला:एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश, पुलिस के सामने वारदात

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में स्थित गांव चक राधेवाला में एक परिवार पर हुए हमले का मामला सामने आया है। गांव बजीतपुर भोमा के कुछ लोगों ने रात के समय घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले हुआ था झगड़ा जानकारी के अनुसार गुरवीर कौर और उसकी सास बलवीर कौर ने बताया कि हमला एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में किया गया। बस स्टैंड पर गुरवीर के पति सुरेंद्र सिंह का बजीतपुर भोमा के मंदीप सिंह से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मंदीप सिंह रात को कई साथियों और पुलिस को लेकर उनके घर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में वारदात पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उन पर हमला किया गया। आरोपियों ने उनके देवर और ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं ने कुछ राजनेताओं को हमले का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ितों पर केस दर्ज मंदीप सिंह के बयान पर गुरवीर कौर, उनके ससुर काका सिंह, पति सुरेंद्र और बलकरण पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि गुरवीर कौर के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। दूसरे पक्ष के मंदीप सिंह ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *